जन्म के महीने ने दी यह सौगात

जन्म के महीने ने दी यह सौगात

साल के बारह महीने और हर महीने की कुछ ख़ास बात। यदि वह महीना आपका जन्म मास हो तो कहना ही क्या! वो पूरा महीना आपको ख़ास लगने लगता है, जैसे आपका जन्मोत्सव पूरे माह चलने वाला हो। जन्म के उस महीने से आपको अलग लगाव होता है तो वह महीना भी आपसे वैसा जुड़ाव रखता ही होगा न! कुछ मान्यताओं के अनुसार हर महीने के कुछ ख़ास गुणधर्म होते हैं और यदि वह महीना आपसे जुड़ा है तो वे गुणधर्म जैसे उस महीने की ओर से आपको मिले जन्मदिन के उपहार हैं। आइए देखते हैं आपके जन्ममास ने आपको क्या उपहार दिए हैं।

जनवरी-

इस महीने में जन्मे लोग अमूमन सुंदर, सजीले, सपनों में जीने वाले होते हैं। यदि कोई कभी इनका दिल दुखा भी दें तो ये उससे जल्दी उबर जाते हैं। ज़मीन से जुड़े होते हैं और थोड़े जिद्दी भी होते हैं।

फरवरी-

इस माह में जन्मे अति संवेदनशील होते हैं और छोटी-छोटी बात को दिल पर ले लेते हैं। इन्हें गुस्सा भी बड़ी जल्दी आता है, भले ही वे उसे दर्शाते ना हों। इसी तरह दोस्त बनाना भी इन्हें अच्छा लगता है, लेकिन उसका गुमान भी ये किसी को होने नहीं देते।

मार्च-

जिनका जन्म इस महीने में होता है वे घुमक्कड़ होते हैं। ये अपनी भावनाएँ बामुश्किल दिखा पाते हैं। इनकी आदत अपने मन की बात मन में दबाकर रखने की होती है। ये विश्वसनीय, उदारमना और मिलनसार होते हैं।

अप्रैल-

जो इस महीने में जन्मे हैं, वे दूसरों के साथ अच्छे से सामंजस्य बैठा लेते हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए, संवेदनशील, अच्छी स्मरणशक्ति के, चतुर और ज्ञानवान् होते हैं।

मई-

इनके बारे में कहा जा सकता है कि ये बड़े जिद्दी और कठोर मन के होते हैं। इनकी इच्छाशक्ति जबरदस्त होती है। ये लगातार किसी प्रेरणा से काम करते रहते हैं। सुलझे हुए विचारों के और जल्दी गुस्सा करने वाले होते हैं।

जून-

इन्हें नए दोस्त बनाना बहुत अच्छा लगता है। ये बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं।

जुलाई-

ये खुद पर गर्व करने वाले होते हैं। भावनात्मक बहकावे में बड़ी जल्दी आ जाते हैं। इनके बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, जाने कब क्या कर बैठें।

अगस्त-

हमेशा सशंकित रहते हैं। खिलाड़ी भावना के होते हैं लेकिन रहस्यपूर्ण भी। इन्हें संगीत पसंद होता है, दिवा स्वप्न देखते हैं, किसी से भी जल्दी विरक्त हो जाते हैं।

सितंबर-

हमदर्द,दोस्ताना और दूसरों की समस्या सुलझाने वालों के रूप में इन्हें जाना जाता है। साहसी, निर्भय, ख़तरों के खिलाड़ी और दूसरों का ध्यान रखने वाले होते हैं।

अक्टूबर-

ये बड़े बातूनी किस्म के होते हैं। झूठ बोलते हों तब भी वैसा अंदेशा नहीं होने देते। इन्हें दोस्त बनाना पसंद होता है। बहुत जल्दी बुरा मान जाते हैं, लेकिन उतनी ही जल्दी मान भी जाते हैं। हर तरीके से बहुत स्मार्ट होते हैं।

नवंबर-

ये भरोसेमंद और वफ़ादार होते हैं। जितने जज़्बाती होते हैं उतने ही ख़तरनाक भी लेकिन रहस्यमय और स्वतंत्र भी होते हैं।

दिसंबर-

सारे महीनों में इस महीने जन्मे लोग अधिक सुंदर होते हैं। ईमानदार, सदाशयी, देशभक्त होते हैं। हर काम को प्रतिस्पर्धी की तरह करते हैं। इन्हें समझ पाना बहुत मुश्किल होता है।

(उपरोक्त सभी जानकारी केवल मनोरंजन के उद्देश्य से दी गई है, किसी की भावनाएँ आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं है, यह समूह को ध्यान में रखकर लिखी गई हैं, इसलिए हर व्यक्ति पर सटीक हो, आवश्यक नहीं।)