दुबलेपन से परेशान हैं? तो आजमाएं ये टिप्स

दुबलेपन से परेशान हैं? तो आजमाएं ये टिप्स

आपने मोटापा कम करने, टमी अंदर करने के तो बहुत से लेख पढ़े होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि मोटे कैसे हो? यानी वजन कैसे बढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां कई लोग मोटापे से परेशान हैं, वहीं ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो दुबलेपन से परेशान हैं। कई बार उन्हें हद से ज्यादा दुबला होने की वजह से ताने सुनने पड़ते हैं, दोस्त मजाक उड़ाते हैं। कोई अगरबत्ती से तुलना करता है, तो कोई कहता है कि फूंक मारो तो उड़ जायेगा। इसके अलावा दुबलापन यानी कमजोरी, जो ठीक नहीं है। अगर आप भी इतने ही दुबले हैं या किसी को जानते हैं, तो उनसे ये लेख जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी मदद मिले।

पहले जान लें कि किन चीजों को खाने से वजन तेजी से बढ़ता है-

  • ऐसा कहते हैं कि बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ती है, लेकिन इसके साथ ही बादाम का एक फायदा यह भी है कि इसे खाने से आपका वजन बढ़ता है,
  • वैसे ये सभी को पता है, लेकिन फिर भी बताना जरूरी है कि केला खाने से वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। इसलिए रोजाना दो केले तो जरूर खाएं। इससे पाचन शक्ति भी अच्छी होती है।
  • आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है। ये खाने से शरीर में फैट तेजी से बढ़ता है। आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं आलू चिप्स, आलू की सब्जी, आलू के पराठे जी भर कर खा सकते हैं।
  • मिल्क क्रीम जितना ज्यादा हो सके, लें। इसमें बहुत ज्यादा फैट होता है। कैलोरी होती है।
  • रोजाना 20 ग्राम अखरोट खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता है।
  • पनीर शरीर में कैलोरी की कमी को भी पूरा करता है और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। पनीर अलग-अलग रूप में बार-बार खाएं।
  • अंडे में विटामिन ए, विटामिन डी होता है, ये वजन बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
  • अगर आप नॉनवेज खा सकते हैं तो फिश जरूर खाएं, इससे वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होगी। इसके अलावा रेड मीट में भी बहुत प्रोटीन होता है। उसे खाना भी आपके लिए फायदेमंद है।
  • पीनट बटर आपको टेस्टी भी लगेगा और ये वजन भी बढ़ायेगा। इसे खाने में जरूर शामिल करें। ब्रेकफास्ट में टोस्ट पर ये जी भर कर लगाएं और मजे से खाएं।
  • मक्खन, घी जितना ज्यादा हो सके, खाएं। इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। इससे आपके चेहरे में भी शाइन आयेगी।
  • नाश्ते में चीज टोस्ट लें। चीज में भी खूब कैलोरी होती है। साथ ही प्रोटीन व फैट भी होता है। जितना ज्यादा हो, चीज खाएं।
  • दूध पीएं। फलों का जूस पीएं। कॉफी विद क्रीम पीएं। कोल्ड ड्रिंक पीएं।
  • मीठा पसंद न हो तो भी मीठा खाना शुरू करें।
  • किशमिश खाना भी आपके लिए अच्छा है।
  • भीगे हुए चने हमेशा साथ रखें। जब भूख लगें, उन्हें खाएं।

अब इन टिप्स को फॉलो करें और वजन तेजी से बढ़ाएं

  • खाना खाने के पहले कभी भी पानी न पीएं। पानी पीने से आपका पेट भर जाता है, इससे खाना कम खाते हैं, जो कि ठीक नहीं।
  • छोटी प्लेट की बजाय बड़ी प्लेट में खाना लें। ऐसा माना गया है कि जब हम छोटी प्लेट लेते हैं, तो कम-कम खाना लेते हैं, लेकिन जब बड़ी प्लेट लेते हैं, ज्यादा-ज्यादा खाना लेते हैं और खाते भी हैं।
  • ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर के अलावा दिनभर में कुछ न कुछ खाएं जैसे मखाने, गुड़-चना, काजू-बादाम।
  • इसके साथ ही भरपूर नींद लें।
  • रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीकर सोएं
  • वेट लिफ्टिंग करें और अपना स्टैमिना बढ़ाएं।
  • वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड का सहारा न लें, वरना वजन तो बढ़ जायेगा, लेकिन कोई दूसरी बीमारी हो जायेगी।

बीएमआइ से पता लगाएं अंडरवेट हैं या नहीं?

ये सब करने से पहले एक बार यह जरूर पता लगाएं कि आप सच में अंडरवेट हैं भी या नहीं। हो सकता है कि आपको गलतफहमी हो कि आप दुबले हैं। इसके लिए पहले अपना बीएमआइ यानी बॉडी मास इंडेक्स चेक करवाएं। इसमें आपकी उम्र और ऊंचाई के अनुपात में वजन का आंकलन किया जाता है

आप अपना BMI पता कर लें और देखें कि यह किस कैटेगरी में है।

  • 18.5 से कम – अंडरवेट
  • 18.5 से 25 – नॉर्मल वेट
  • 25 से 29.9 – ओवरवेट

दुबलेपन के भी कई कारण होते हैं, वो भी जान लें -

  • लाइफस्टाइल गड़बड़ होना।
  • कम खाना या समय पर खाना नहीं खाना
  • उपवास ज्यादा करना
  • पौष्टिक आहार नहीं लेना
  • अनुवंशिकता
  • शारीरिक मेहनत ज्यादा और खाना कम
  • हाइपर थायरॉइडिज्म बीमारी। हमारे शरीर में एक ग्रंथ होता है, थायरॉइड। इसमें हॉर्मोन बनता है थॉयरॉक्सिन, ये हमारे मेटोबॉल्जिम को ठीक रखता है। अगर ये हॉर्मोन ज्यादा बनने लगता है, तो मेटोबॉल्जिम बहुत तेज हो जाता है। इससे भूख बढ़ जाती है, लेकिन वजन धीरे-धीरे कम होता जाता है।
  • डाइबिटीज बीमारी। जिन लोगों को पता नहीं होता कि उन्हें डाइबिटीज है, उनके लिए ये लक्षण है कि इसमें भूख बढ़ जाती है, लेकिन वजन कम होने लगता है। क्योंकि शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है। इसलिए जो खाना खाया जाता है, वो ऊर्जा नहीं दे पाता। उल्टा ब्लड में शुगर की तरह घूमने लगता है। इससे वजन कम होने लगता है।
  • एक कारण हो सकता है कि आपको पेट की कोई दिक्कत हो जैसे कि गैस्ट्रो इंडस्ट्रियव डिसीस। कुछ बीमारियों में ऐसा होता है कि हम खाना खाते हैं, लेकिन वो शरीर में लगता नहीं है।
  • कई लोगों में शरीर में आयरन की कमी होती है। जिसके कारण भी लोगों को भूख नहीं लगती।
  • विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी लोगों का वजन कम होता है।
  • डिप्रेशन व स्ट्रेस से भी लोग खाना कम खाते हैं, तो वजन कम होता है।