अंडरआर्म की 5 समस्याएं और उनसे निपटने के उपाय

अंडरआर्म की 5 समस्याएं और उनसे निपटने के उपाय

गर्मी का मौसम कई लोगों को पसंद नहीं, इसकी वजह है चिलचिलाती धूप, पसीना, सनबर्न, स्किन प्रॉब्लम्स आदि। बस एक वजह है जिसकी वजह से लड़कियों को ये मौसम अच्छा लगता है और वो है स्टाइलिश व कूल समर ड्रेसेज।

हालांकि उनकी इस खुशी में तब ग्रहण लग जाता है, जब उन्हें अंडरआर्म से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अगर आप भी अंडरआर्म की वजह से परेशान है, उनके डार्क कलर के होने के कारण स्लिवलेस ड्रेस कॉन्फीडेंस के साथ नहीं पहन सकतीं, तो आज हम आपको बता रहे हैं, इन समस्याओं से कैसे निपटें।

1. डार्क अंडरआर्म

कई बार अंडरआर्म में छोटे-छोटे गहरे काले रंग के निशान दिखाई देते हैं, जिनकी वजह से यह हिस्सा ही पूरा काला नजर आता है। इसकी वजह इनग्रोन हेयर होते हैं। ठीक तरह से शेविंग न करने कारण आधे बाल स्किन के अंदर रह जाते हैं। लगातार घर्षण की वजह से ये काले धब्बों में बदल जाते हैं। चूंकि गर्मियों में पसीने की बदबू से बचने के लिए हम डियोड्रेंट, परफ्यूम, पाउडर का इस्तेमाल अंडरआर्म में करते हैं, ये धब्बे और बढ़ते जाते हैं।

इस समस्या से बचने का यही तरीका है कि शेविंग सही तरीके से करें। हो सकें तो वैक्स ही करवाएं, इससे बाल पूरी तरह जड़ से निकलते हैं। अल्कोहल रहित डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें और कभी भी डियोड्रेंट डायरेक्ट अंडरआर्म की स्किन पर न लगाएं। कपड़ों पर लगाएं।

2. रफ अंडरआर्म्स

ठीक से स्किन का साफ न होना, शेविंग ठीक से न होना, टाइट सिंथेटिक कपड़े पहनने की वजह से अंडरआर्म की स्किन रफ, खुरदुरी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि शेविंग ठीक से करें।

हफ्ते में दो बार अंडरआर्म को बॉडी स्क्रबर से हल्के हाथों से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाएं। स्किन एक्सफोलिएट हो। अंडरआर्म में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि स्किन नरम, मुलायम बनें।

3. पसीने की बदबू

यह अंडरआर्म से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक है, खासकर गर्मियों के दौरान। पसीने की वजह से अंडरआर्म्स में पनपे बैक्टीरिया की वजह से बदबू पैदा होती है। पसीने की हल्की गंध आना तो आम बात है, लेकिन तब यह चिंताजनक है, जब आपके पास से इतनी ज्यादा बदबू आये कि लोग करीब आने से ही झिझकें।

अगर आपके साथ ऐसा है तो इन बातों का ख्याल रखें। दिन में दो बार नहाएं। पहन चुके कपड़े को बिना धोएं दोबारा न पहनें। हमेशा साफ कपड़े ही पहनें। अंडरआर्म को साफ रखें। ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें। अल्कोहल फ्री एक अच्छे डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें, जिसकी गंध ज्यादा तेज न हो।

4. अंडरआर्म में जलन

ठीक से शेविंग न करने के कारण, बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण गर्मी के दिनों में अंडरआर्म जलन में जलन होती है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो समस्या गंभीर हो सकती है, फोड़ा हो सकता है। स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

इससे बचने के लिए एक सौम्य बॉडीवॉश या साबुन का इस्तेमाल करें। जिस तरह दिन में कई बार चेहरा धोते हैं, उसी तरह एक-दो बार अंडरआर्म भी धो लें। हल्के सूती कपड़े पहनें। अल्कोहल वाले डियोड्रेंट को गलती से भी इस्तेमाल न करें वरना और जलन होगी।

5. बीमारी के कारण भी होते हैं काले अंडरआर्म

एकोन्थोसिस निगरिकैन्स बीमारी के कारण भी अंडरआर्म काले हो सकते हैं। इसमें गर्दन की त्वचा भी अंडरआर्म की तरह काली हो जाती है। यह बीमारी अधिक मोटापे , टाइप 2 डायबिटीज या हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी होती है। कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के कारण भी अंडरआर्म काले होते हैं।

इसलिए अगर घरेलू उपायों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो और समस्या गंभीर हो तो बेहतर होगा कि स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें। ये न सोचें कि स्लिवलेस कपड़े नहीं पहनेंगी तो समस्या खत्म हो जायेगी। सिर्फ स्टाइलिश कपड़े पहनने के लिए ही अंडरआर्म सुंदर होना जरूरी नहीं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसलिए इलाज करवाएं।

कालापन कम करने के घरेलू उपाय

  • एलोवेरो जेल रोजाना 10 मिनट लगाकर धो लें।
  • नहाने के बाद नारियल के तेल से रोजाना 5 मिनट मालिश करें।
  • हल्दी व बेसन का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म में लगाएं और 10 मिनट रख कर धो लें।
  • कच्चे आलू का रस कीस कर निकाल लें और लगाएं। इससे काफी असर होगा।
  • बेकिंग सोड़ा और गुलाबजेल का पेस्ट बनाकर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।