स्ट्रॉबेरी लेग्स को कैसे करें ठीक?

स्ट्रॉबेरी लेग्स को कैसे करें ठीक?

आज के समय में सुंदर, स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेसेस भला कौन लड़की पहनना नहीं चाहेगी? सभी को लगता है कि वह खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस पहने और सभी उसकी तारीफ करें, लेकिन कई बार पैरों के खूबसूरत न दिखने के कारण हम शॉर्ट ड्रेसेस नहीं पहनते।

दरअसल कई लड़कियों के साथ ऐसा होता है। वे शेव कर लेग्स क्लीन तो कर लेती हैं, लेकिन इसके बावजूद शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती, क्योंकि उनके पैरों की स्किन में ब्लैक स्पॉट्स उभर आते हैं, जो दिखने में आकर्षक नहीं लगते। ऐसे पैरों को स्ट्रॉबेरी लेग्स कहते हैं, क्योंकि स्ट्रॉबेरी की स्कीन भी इसी तरह दिखती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि स्ट्रॉबेरी लेग्स को कैसे ठीक करें।

पहले जान लें कि क्या है स्ट्रॉबेरी लेग्स

कई बार शेविंग के बाद पैरों पर छोटे-छोटे काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ये छोटे धब्बे दिखने में ठीक वैसे ही लगते हैं, जैसे स्ट्रॉबेरी फल की स्कीन दिखाई देते हैं, इसलिए इन्हें स्ट्रॉबेरी लेग्स कहते हैं। दरअसल ये धब्बे हेयर फॉलिकल्स या इनग्रोन हेयर होते हैं, जो शेविंग के दौरान स्कीन के नीचे रह जाते हैं। इन बढ़े हुए छिद्रों में ऑइल, बैक्टीरिया, डेड सेल्स भी होते हैं। इनके कारण ही स्कीन आकर्षक नहीं लगती।


क्यों होते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स? कारण और उपाय

  • आमतौर पर लड़कियां हेयर रिमूव करने के लिए शेविंग करती हैं। जल्दबाजी में या जानकारी के अभाव में वे ड्राइ स्कीन पर ही शेविंग कर लेती हैं। इसकी वजह से भी लेग्स में ऐसे धब्बे बन जाते हैं।
  • लड़कियों को चाहिए कि वे बिना शेविंग क्रीम के शेव कभी न करें। नॉर्मल साबुन की बजाय शेविंग क्रीम या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। ये न हो तो कंडीशनर लगा कर भी शेविंग कर सकती हैं।
  • अपना रेजर समय-समय पर बदलें। एक ही रेजर को कई दिन इस्तेमाल करने से वह ठीक से काम नहीं करता। यह भी एक वजह होती है कि हेयर ठीक से रिमूव नहीं होते और धब्बे रह जाते हैं।
  • स्क्रबिंग या एक्सफोलिएट करने के बाद ही शेविंग करें। इससे डेड स्कीन भी निकल जायेगी और एक्सफोलिएट करने से स्कीन हेल्दी, शाइनी दिखेगी। इसके लिए आप कोई कॉफी स्क्रब खरीद सकते हैं। शॉप पर या ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ये उपलब्ध हैं।
  • अगर स्कीन पर पहले से ये धब्बे हैं तो बेहतर होगा कि एक बार हेयर्स को पूरी तरह ग्रो करने दें। जब वह पूरी तरह ग्रो कर लें, तब स्कीन एक्सफोलिएट करें और शेविंग क्रीम लगाकर शेव करें। हमेशा बालों की डायरेक्शन में शेव करें। उल्टी दिशा में कभी भी न करें।
  • शेविंग की बजाय बालों को जड़ से निकालने का तरीका अपनाएं जैसे वैक्सिंग। इससे इनग्रोन हेयर की समस्या नहीं होगी।
  • शेविंग के बाद ग्लैकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड वाली कम मेडिकेटेड क्रीम लगाएं। यह पोर्स में छिपी गंदगी को पिघलाते हैं और पैरों को सॉफ्ट बनाते हैं।
  • पैरों को आराम देने के लिए वैक्सिंग या शेविंग के बाद एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑइल से बनी आइस को लगाये।

स्ट्रॉबेरी लेग्स से छुटकारा पाने के उपाय

  • स्ट्रॉबेरी लेग्स को ठीक करने के लिए नहाने से पहले एक चम्मच घी में आधा चम्मच शहद मिलाकर पैरों की माशिश करें। इससे त्वचा मुलायम होगी। घी और शहद में पाया जाने वाला विटामिन ई धब्बों को कम करेगा।
  • 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद लें। इन तीनों को मिलाकर एक मिक्सचर बना लें औऱ प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर पानी से धो लें। सेब का सिरका एक कैमिकल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है, जो कि आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं और अतिरिक्त केराटिन को हटाता है।
  • धब्बों और पिगमेनटेशन को कम करने के लिए ब्राउन शुगर, एलोवेरा जेल, नींबू के रस का मिक्सचर बनाएं और हफ्ते में दो बार मालिश करें। नींबू का रस काले धब्बों को जरूर कम कर देगा। एलोवेरा जेल स्कीन को नमी देगा। ब्राउन शुगर अच्छे स्क्रबर की तरह डेड स्कीन निकालेगा।
  • नारियल तेल में नींबू, लेवेंडर और ट्री टी ऑयल मिलाकर रख लें। नहाने के बाद इस मिक्सचर को रोज पैरों पर लगाएं। इससे भी काफी मदद मिलेगी।
  • एलोवेरा जेल को पैैरों पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें। ऐसा रोज करें। इससे धीरे-धीरे आपके पैर ठीक होने लगेंगे।
  • 2 से 3 बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को प्रभावित एरिया में लगाएं और सर्कुलर मोशन में 3 से 5 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। बेकिंग सोडा मृत त्वचा को हटाता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। यह त्वचा की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।