मुश्किल दौर में इन गीतों से मिलेगी हिम्मत

मुश्किल दौर में इन गीतों से मिलेगी हिम्मत

कोराना वायरस के चलते बीते कुछ महीनों का समय हम सभी के लिए परेशानियों भरा रहा है। बहुत से लोग भावनात्मक और दिमागी उथल-पुथल से गुजर रहे हैं। किसी का बिजनेस ठप्प पड़ा है, तो किसी की जॉब चली गयी है। किसी को घर के लोन की किश्त भरनी है, तो किसी को बच्चों के स्कूल की फीस। मकान का किराया तीन महीने से दे नहीं पाये हैं। किराना दुकान में उधार बढ़ता जा रहा है। सैलरी कम हो गयी है और भविष्य की चिंता सताने लगी है कि आखिर कब तक बीमारी से डर-डर कर जीना पड़ेगा। मास्क पहनकर घूमना पड़ेगा।

ये सारी बातें हमारे अंदर बहुत सारे भाव जगा रही हैं। कभी हम चिड़चिड़े, गुस्सैल हो जाते हैं, तो कभी निराशा में डूब कर रोने लगते हैं। भीतर कुछ टूटा-टूटा-सा लगता है। जीने की उम्मीद खत्म होती दिखती है। कईयों के मन में आत्महत्या के भी ख्याल आ रहे हैं और कुछ परेशानियों के इन अंबारों के कारण आत्महत्या कर भी चुके हैं।

अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे गीत जो आपकी परेशानियां को तो हल नहीं कर सकते, लेकिन उनसे लड़ने की हिम्मत जरूर देंगे। आप इनमें से अपने पसंदीदा गीतों को चुनकर उनकी प्ले लिस्ट बनाएं और उन्हें बार-बार सुनें। यकीन मानिए आपके दिल व दिमाग को बहुत सुकून मिलेगा। इनमें कुछ गीत पुराने, तो कुछ नये हैं। सभी गीतों के अर्थ बेहद गहरे हैं। जरूर सुनें।

  • ए मालिक तेरे बंदे हम… (फिल्म दो आंखें बारह हाथ)
  • इतनी शक्ति हमें देना दाता.. (फिल्म अंकुश)
  • तू प्यार का सागर है, तेरी एक बूंद के प्यासे हम.. (फिल्म सीमा)
  • एक अंधेरा लाख सितारे, एक निराशा लाख सहारे, सबसे बड़ी सौगात है जीवन, नादां हैं जो जीवन से हारे… (फिल्म आखिर क्यों?)
  • रूक जाना नहीं तू कहीं हार के… (फिल्म इम्तिहान)
  • अर्जियां सारी मैं चेहरे पे लिख के लाया हूं, तुम से क्या मांगू तुम खुद ही समझ लो.. मौला मौला मौला मेरे मौला.. दरारें-दरारें हैं माथे पे मौला, मरम्मत मुकद्दर की कर दो मौला.. (फिल्म दिल्ली 6)
  • ओ पालनहारे… (फिल्म लगान)
  • पिया हाजी अली... (फिल्म फिजा)
  • तू न जाने आसपास है खुदा … (फिल्म अनजाना-अनजानी)
  • कुन फाया कुन.. (फिल्म रॉकस्टार)
  • ल्लाह के बंदे हंस दे.. (कैलाश खेर, तेरी दिवानी एलबम)
  • यूं ही चला चल राही… (फिल्म परदेस)
  • लव यू जिंदगी… (फिल्म डियर जिंदगी)
  • एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल.. (फिल्म धरम-करम)
  • एक प्यार का नगमा है.. (फिल्म शोर)
  • जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है… (फिल्म मिस्टर इंडिया)
  • आनेवाला पल जानेवाला है… (फिल्म गोलमाल)
  • दिल ये जिद्दी है… (फिल्म मैरी कॉम)
  • कर हर मैदान फतह… (फिल्म संजू)
  • आशाएं… (फिल्म इकबाल)
  • गिव मी सम सनशाइन… (फिल्म 3 इडियट्स)
  • भर दो झोली मेरी… (फिल्म बजरंगी भाईजान)
  • ख्वाजा मेरे ख्वाजा… (फिल्म जोधा अकबर)

वैसे ये जरूरी नहीं है कि इन गीतों को सुनकर ही आपको सुकून मिलेगा। लोग अपनी पसंद के अनुसार भी गाने सुनकर खुद को ऊर्जावान व तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको फास्ट गाने पसंद हैं, तो उन्हें सुनें। अगर शास्त्रीय संगीत पसंद है, तो उन गीतों की प्लेलिस्ट बनाइए। बस इतनी कोशिश करें कि गानों से खुद को जोड़े रखें। ये आपको कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने की हिम्मत देते हैं।