आहार में बच्चों की रंगों की दुनिया से रंग न छीनें

आहार में बच्चों की रंगों की दुनिया से रंग न छीनें

हममें से बहुत-सी माएं अब हेल्दी खाने पीने को लेकर काफी अवेयर हैं। हमें पता है कि गाजर में विटामिन ए पाया जाता है और पालक आयरन से भरपूर है। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि हमारा यह ज्ञान बच्चों को परेशान कर रहा है। हमारी कुछ छोटी-सी लापरवाही से बच्चे इन चीजों से दूर भाग रहे हैं।

खाना खाने के लिए है

हम हिंदुस्तानियों के लिए खाना किसी उत्सव से कम नहीं। रंगों के त्योहार होली को हम गुझिया के साथ जोड़ते हैं और दीवाली पर मावे की मिठाई का आनंद लेते हैं। यहां तक कि हम खुश होते हैं तो मीठा खाते हैं। तो फिर क्यों बच्चों को प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन के बारे में हर समय बताया जाता है। यह शब्दावाली छोटे बच्चों के लिए कठिन और उबाउ है। किस खाने में कौनसा पोषक तत्व पाया जाता है। यह तो वह स्कूल में भी सीख ही लेंगे।

तो फिर क्या...

ऐसे में सवाल यह उठकर आता है कि क्या करना चाहिए? क्या उन्हें पोषण से भरपूर खाना नहीं खिलाना चाहिए? आसान सा जवाब है अगर आपको बच्चे को पालक खिलाना है तो उसे यह मत बताईए कि तुम्हें पालक खाना चाहिए क्योंकि यह आयरन से भरपूर है। उसे ग्रीन पूरी या ग्रीन टिक्की भी तो खिलार्ई जा सकती है। उसे पूरी का रंग अट्रेक्ट करेगा। यही ट्रिक मेथी के साथ भी है आप मेथी के परांठे ट्राई करें। गुजराती डिश थेपला भी बना सकती हैं।

इंटरनेट पर सीखें

इंटरनेट पर ढेेरों स्वावस्थयवर्धक रेसिपीज आपको मिलेंगी। आपके बच्चों का टेस्ट आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। आपको पता है कि कौन-सी चीज आप छुपा के बच्चे को दे सकती हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें वेजीटेबल सूप पीना पसंद नहीं होता। कोई बात नहीं आप बहुत-सी सब्जियों की भाजी बनाईए। भाजी में सब्जियां इतनी घुली होती है कि वह चाहकर भी नहीं पहचान पाएगा कि इसमेें क्या है क्या नहीं। सर्दियों में अगर आंवला खिलाना है तो उसकी चटनी बनाएं। हरे धनिए के साथ आंवले का कॉम्बिनेशन बेहतरीन लगता है।

हेल्दी की जगह टेस्टी

यह बहुत हेल्दी है यह तुम्हे फायदा करेगा इसकी जगह आप एक दूसरे वाक्य का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप कह सकती हैं बेटा आप ट्राई करना चाहते हो तो ट्राई कर सकते हो। बहुत ही टेस्टी बना है। मम्मा ने बहुत मेहनत से बनाया है आपके लिए।

उनकी टेस्ट की दुनिया

आजकल बच्चों को पिज्जा, बर्गर, पास्ता पसंद होता है। आप सोच सकती हैं कि कैसे आप उनकी पसंद के खाने को हेल्दी कर सकती है। जैसे पिज्जा बेस आप मैदे की जगह गेहूं वाला ले सकती हैं। बड़े शहर के ग्रोसरी स्टोर में यह आसानी से मिलते हैं। हां अगर आपके आस-पास यह उपलब्ध नहीं हैं तो रेसिपी को सीखकर बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन ढूंढें।बर्गर की टिक्की को घर में बनाएं। उसमें ज्यादा नहीं तो कुछ एक सब्जियां डालें। हां एक दिन उन्हें अपना चीट डेे भी एंजॉय करने दें।