एलोवेरा से होने वाले 9 फायदे

एलोवेरा से होने वाले 9 फायदे

हर मर्ज की एक दवा - एलोवेरा

एक समय था जब एलोवेरा (ग्वारपाठा) को लोग सिर्फ शो प्लांट की तरह ही देखते थे, लेकिन बीते कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने इसके और भी गुणों को जाना है, जिसके कारण अब लोग इसका इस्तेमाल कई तरह से करना सीख रहे हैं। अब एलोवेरा ने अपनी पहचान औषधीय पौधे के रूप में भी बना ली है और लोग इसे हेल्थ डॉक्टर भी कहने लगे हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में हो रहा इस्तेमाल

एलोवेरा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल लोग ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में कर रहे हैं। महिलाएं इसके पौधे घर में लगा रही हैं और इसके गूदे यानी जैल को चेहरे पर लगाकर चेहरे पर निखार ला रही हैं। यह झुर्रियां कम करता है और आपकी स्किन को जवान बनाता है। इसके साथ ही यह मुंहासे भी कम करता है।

यह नेचरल मॉइश्चराइजर भी है। कट लग जाने, जल जाने में भी लाभदायक है। इसके अलावा आंखों के नीचे के काले घेरों को भी कम करता है। लोग मेकअप के पहले इसे बेस की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। इसके फेसपैक अलग-अलग तरह से बनाकर लगाने से फायदा होता है।

सेहत सप्लीमेंट्स भी है एलोवेरा

विशेषज्ञों के अनुसार यह एक नेचुरल हीलिंग प्लांट है। साथ ही ऐसा सुपर फूड है जो शरीर की किसी भी कमी को दूर कर सकता है। कारण इसमें तमाम प्रकार के विटामिंस और अन्य खनिज पदार्थ मौजूद हैं। अच्छी क्वालिटी के एलोवेरा जूस के सेवन से शरीर में नये सेल्स बनने लगते हैं, जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि त्वचा को झुर्रियों रहित भी बनाते हैं।

बालों के लिए भी है फायदेमंद

एलोवेरा जैल बालों के झड़ने और डेंड्रफ जैसी समस्याओं से भी मुक्ति दिलाता है। यह बेस्ट कंडीशनर है। यह आपके बालों को रिपेयर कर इन्हें हेल्दी बनाता है। यह उन्हें नरिश करता है, उनमें नेचरल शाइन लाता है। आपको बस शैम्पू के बाद एलोवेरा जैल को कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करना है।

इसके साथ ही अगर आप एलोवेरा जैल और पानी की बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें और इस मिश्रण को अपने बालों के सिरों पर स्प्रे करें तो आपके बाल उलझेंगे नहीं और बाल सिल्की स्मूद हो जायेंगे। यह डेड स्किन को निकालने और पोर्स को खोलने में मददगार होता है।

इसे नियमित लेना है जरूरी

एलोवेरा के फायदे तभी नजर आ सकते हैं, जब उसे नियमित तौर पर लिया जाये। एक-दो हफ्ते लेने से ही इसके परिणाम नजर नहीं आयेंगे। एलोवेरा के प्रोडक्ट को तीन से चार महीने तक इस्तेमाल करना जरूरी है

नुकसानदायक भी हो सकता है एलोवेरा

ताजे एलोवेरा जैल का सेवन करना शरीर के लिए घातक भी सिद्ध हो सकता है क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसकी प्रजातियों के बारे में जानकारी नहीं होती, इसलिए बेहतर है कि विशेषज्ञ की राय लेने के बाद ही ऐसे जैल या जूस का सेवन किया जाये।

अगर आप डाइबिटिक हैं, तो इससे आपके शुगर का लेवल डाउन हो सकता है, तो अच्छा होगा कि डॉक्टर से पूछे बिना जूस न लें। कुछ लोगों को इसका जूस पीने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है, जैसे रेशेस, खुजली, सूजन।

क्या होता है एलोवेरा

ये एक पौधा है, जो अपनी पत्तियों में पानी इकट्ठा करता है। इसके कारण ही इसकी पत्तियां मोटी होती है। एलोवेरा की पत्तियों की छीलने से एलोवेरा जैल मिलता है। जैल के अलावा पत्ती से एक रस निकलता है, जिसे एलो लेटेक्स कहते हैं। इसमें भी काफी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर व बालों के लिए उपयोगी होते हैं। अगर आप पौधा लगाने, जैल निकालने जैसे कामों से बचना चाहते हैं, तो सीधे एलोवेरा जैल व एलोवेरा जूस खरीद सकते हैं। ये बाजार या ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं।

एलोवेरा से होने वाले 9 फायदे-

  1. एलोवेरा जूस के कई फायदे हैं, क्योंकि यह प्रकृति द्वारा निर्मित साइलेंट हीलर होता है।
  2. स्वस्थ एलोवेरा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है।
  3. बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, इसलिए यह सनबर्न जल्दी ठीक करता है। आप एलोवेरा जैल को फ्रिज में रखकर थोड़ा ठंडा होने दें फिर सनबर्न हुई जगह पर लगा लें। इससे आपकी स्किन ठीक हो जायेगी।
  4. शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है।
  5. हाजमे की शक्ति को संतुलित करता है।
  6. जलने के स्थान पर लगाने से चमत्कारिक परिणाम देखे जा सकते हैं।
  7. आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होता है।
  8. एलोवेरा का जूस रोज पीना फायदेमंद है। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और अल्सर से भी राहत मिलती है। बस आपको इसके साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  9. एलोवेरा जैल में एक-दो बूंद नींबू का रस मिलाकर लगाएं और चेहरे पर लगाकर सो जाएं। सुबह धो लें। ऐसा रोजाना करने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जायेंगे